Thursday, February 7, 2019

NEWS FLASH: PM के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भाषा पर हमें आपत्ति है : रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए आज भोपाल आ रहे हैं. वे यहां आभार सम्मेलन को संबोधित करेंगे.  गांधी के स्वागत में जगह-जगह होर्डिग व पोस्टर लगाए गए हैं. कुछ होर्डिग में उन्हें 'राम भक्त' बताया गया है. कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गांधी विशेष विमान से भोपाल हवाई अड्डा और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे जहां 'आभार सम्मेलन' आयोजित किया जा रहा है. गांधी दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक भोपाल में रहेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री असम, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में रैलियां और जनसभाएं करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इसके अलावा भारत दौरे पर आए बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन आज  पांचवीं संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे. और भारतीय विचारधारा और दर्शन'पर आधारित वृहद सांस्कृतिक उत्सव ‘अर्थ' की शुरुआत नई दिल्ली में होगी. इसमें देश और विदेश के 250 से अधिक लेखक, विद्वान, कलाकार और शिल्पकार के शिरकत करेंगे.  

No comments:

Post a Comment