केले के छिलके का इस्तेमाल कर सेनेटरी पेड बनाने वाली होनहार छात्रा रीना अब जापान में अपने नवाचार (इनोवेशन) का प्रदर्शन करेगी।कोरबा, नईदुनिया। केले के छिलके का इस्तेमाल कर सेनेटरी पेड बनाने वाली होनहार छात्रा रीना अब जापान में अपने नवाचार (इनोवेशन) का प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ के कोरबा के एक सरकारी स्कूल की छात्रा रीना का चयन सकूरा एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है। वह जापान में एक जापानी परिवार के साथ पांच दिन रहेगी। वहां वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों और शिक्षाविदों से अपने विचार साझा करेगी। वहां के शोध-अनुसंधान और शिक्षा प्रणाली के बारे में जानेगी। शिक्षा विभाग के अनुसार उसके मॉडल की प्रस्तुति उसके करियर की ऊंची उड़ान में मददगार साबित होगी।
आइआइटी दिल्ली में 7वीं राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी से खुला जापान का रास्ता
इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के तहत 11वीं की छात्रा रीना राजपूत ने 14-15 फरवरी 2019 को आइआइटी दिल्ली में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल हुई। इस योजना का उद्देश्य विज्ञान एवं तकनीक का प्रयोग कर सामाजिक विकास के क्षेत्र में समस्याओं का समाधान करने वाले नवाचारी प्रोजेक्ट तैयार करने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए आयु सीमा 10 से 15 वर्ष निर्धारित की गई है। रीना ने अपनी प्राचार्य हाई स्कूल स्याहीमुड़ी डॉ.श्रीमती फरहाना अली के मार्गदर्शन में अपना प्रोजेक्ट इको फ्रेंडली सेनेटरी नैपकिन बनाया, जिसे जिला,जोन, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत सराहना मिली। इसी प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करने रीना अब जापान जा रही है।
No comments:
Post a Comment