सरहद पर तनाव - फोटो : Amar Ujala
पुलवामा हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का दौर जारी है। इस घटना के बाद दोनों तरफ की सेना अलर्ट पर है और एलओसी पर नए-नए घटनाक्रम का दौर जारी रहा। भारत में दिनभर उच्चस्तरीय बैठक चली जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े मंत्री शामिल थे। बालाकोट में भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आज दिनभर दोनों तरफ ही भारी हलचल नजर आई। पाकिस्तान ने आज सुबह भारतीय वायु क्षेत्र का खुला उल्लंघन किया जिसा भारत ने भी जवाब दिया।
क्या रहा दिनभर का घटनाक्रम पढ़ें:
- आज सुबह पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने पुंछ और नौशेरा में भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को खदेड़ने के लिए भारत वायु सेना के मिग 21 ने उड़ान भरी। पड़ोसी देश के विमानों को भगाया गया।
- इस दौरान भारतीय वायुसेना ने एफ-16 को मार गिराया जिसका मलबा पाक अधिकृत कश्मीर में गिरा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस लड़ाकू विमान का पायलट पैराशूट से कूदता नजर आया। हालांकि, पाकिस्तान ऐसी किसी बात से लगातार इनकार करता रहा।
- पीएम नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यहां से वह अचानक बैठक के लिए पीएमओ रवाना हो गए। बैठक में गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री सहित कई अधिकारी और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद थे। ये बैठक लंबी चली।
- इस बीच पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने एलओसी पर दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। उन्होंने एक पायलट के पाकिस्तान के कब्जे में होने का भी दावा किया। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बताया कि उनका देश भारत के साथ युद्ध नहीं शांति चाहता है।
- पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि बडगाम के विमान क्रैश में उसका कोई हाथ नहीं है। इस विमान हादसे में पायलट और को पायलट के मारे जाने की खबर आई। एक नागरिक ने भी जान गंवाई।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- किसी भी देश के लिए एक हफ्ते का वक्त बहुत होता है। जब अमेरिकी नेवी सील एबोटाबाद में ओसामा बिन लादेन को ढेर कर सकती है तो हम इस तरह का काम क्यों नहीं कर सकते?
- पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया। दिल्ली सहित प्रमुख शहरों में खास सतर्कता बरतने के आदेश जारी हुए। उत्तर भारत के 9 हवाई अड्डों में उड़ानें बंद करने का आदेश जारी किया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद सभी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही सामान्य कर दी गई।
- विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस की। प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ा गया और एक विमान मार गिराया गया। इस दौरान एक मिग 21 क्रैश हुआ। एक भारतीय पायलट भी लापता हुआ।

- पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि उनका देश शांति चाहता है, युद्ध नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत से बातचीत करना चाहता है। जंग किसी के हित में नहीं है।
- खबर आई कि पाकिस्तान ने अपनी तरफ से समझौता एक्सप्रेस को बंद करने का फैसला लिया है। ये ट्रेन लाहौर से भारत के लिए चलती है।
No comments:
Post a Comment