अगर आप कुम्भ 2019 में शामिल हुए हैं तो आप जानते होंगे कि हर बार की तरह ही इस बार भी आपको यहां तरह-तरह के निराले लोग मिलेंगे.
1/ 8
प्रयागराज में इस समय पूरी दुनिया पहुंच रही है. 55 दिनों तक चलने वाला कुम्भ मेला इस समय वहां जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है. इस मेले में एक से बढ़कर एक निराले लोग आपको मिल जायेंगे. इन्हीं महाशय से मिलिए. अपना नाम ये हनुमान ही बताते हैं. कहते हैं कि उन्हें साक्षात हनुमान जी ने दर्शन दिए थे. इनके हाथ में एक चाकू भी धंसा हुआ है. इसका कारण पूछने पर ये कोई साफ़ जवाब नहीं दे पाते और कहते हैं कि सब राम जी की इच्छा है.
2/ 8
ये हैं जूना अखाड़े के एक और बाबा. इन्होंने बेटे 50 सालों से अपना हाथ जमीन के समानान्तर ही रखा हुआ है. पिछले 50 सालों से इन्होंने कभी हाथ नीचे नहीं किया और अब उनके हाथ में कोई जान नहीं है. हाथ की अवस्था भी समान से अलग हो गई है.
3/ 8
ये नागा बाबा हमें जून अखाड़े में मिले. इन्होंने अपने पूरे शरीर पर हजारों रुद्राक्ष पहने हुए थे. उन्होंने अपनी जटाओं में भी रुद्राक्ष ही लपेटे थे. पूरे शरीर पर भस्म लगा था और ये सभी को आशीर्वाद दे रहे थे.
4/ 8
ये हैं सकीना और नगीना. दोनों चाची भतीजी हैं. प्रयागराज की ही रहने वाली हैं. फोटो खिंचाने के लिए भतीजी सकीना बहुत उत्सुक थी, लेकिन चाची शरमा रही थी. ये दोनों मालाएं बेचती हैं, रुद्राक्ष और दूसरे नगों से जड़ी हुई.
5/ 8
साधुओं की यह मंडली नेपाल से आई है. ये लोग पशुपतिनाथ आश्रम में रहते हैं. इनमें से कई ऐसे हैं जो पहली बार कुम्भ मेले का हिस्सा बन रहे हैं.
6/ 8
ये हैं स्वैगर बाबा. चश्मा लगाए, भस्म लपेटे ये आपको कुम्भ मेले के सेक्टर 16 में मिल जाएंगे. इनका कहना है कि इन्हें यह काला चश्मा बहुत पसंद है.
7/ 8
इस बार कुम्भ में सफाई और व्यवस्था पर बहुत ध्यान रखा जा रहा है. ये हैं मनीष. मनीष फोटो खिंचवाने में शरमा रहे थे. वो और उनकी बीवी काजल इस बार कुम्भ में सफाईकर्मी हैं.
8/ 8
किशन बहुत अच्छी बांसुरी बजाते हैं. साथ ही वो कुंभ मेले में बांसुरी बेचते भी हैं. आप कभी कुम्भ मेले के परेड ग्राउंड वाले हिस्से में जाएं तो आपको उनकी ये बांसुरी जरूर सुनाई दे जाएगी.








No comments:
Post a Comment