Wednesday, February 13, 2019

बेटे की गर्लफ्रेंड की इस ख्वाहिश से इनकार नहीं कर पाए मुकेश अंबानी, आखिरकार माननी पड़ी बात

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के बंधन में बधेंगे। इस खास शादी के लिए अभी से तैयारिया शुरू हो गई हैं। शादी से पहले अंबानी परिवार कई रस्मों निभाने में लग गया है। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी से डांस की गुजारिश करती दिखाई दे रही हैं।

बीते साल आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने सगाई की थी और इसी वक्त अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की लव स्टोरी का खुलासा हुआ था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया गया। इसके बाद एक फोटो के जरिए दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसके बाद ये कंफर्म हो गया कि दोनों के बीच प्यार का परवान चढ़ चुका है।
अंबानी परिवार फिलहाल अपने बड़े बेटे की शादी को लेकर व्यस्त है। बीते दिनों मुकेश अंबानी अपनी पत्नी और बेटे अनंत के साथ मंदिर गए थे। इसके बाद हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी से डांस करने की गुजारिश करती हैं। राधिका की इस बात को अंबानी नहीं टाल पाते और डांस करने लगते हैं। मीडिया में आने के बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।
इससे पहले मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी शादी के लिए मेहमानों को न्यौता देने के लिए चेन्नई पहुंचे और दोनों ने डीएमके चीफ एमके स्टालिन को शादी के लिए न्यौता दिया। इस बात की जानकारी खुद डीएमके चीफ स्टालिन  ने अपने ट्विटर पर दी। 
आकाश और श्लोका की शादी का इंतजाम बहुत खास होगा। 9 मार्च को दोपहर 3:30 बजे मुंबई के ट्रिडेंट में बारात इक्ट्ठा होगी। बारात ट्रिडेंट से निकलकर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर जाएगी। साढ़े 6 बजे यहां मेहमान के लिए नाश्ते का इंतजाम होगा। शाम साढ़े सात बजे शादी का कार्यक्रम शुरू होगा।

10 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। इसकी आयोजन अंबानी और मेहता मिलकर करेंगे। यह खास आयोजन भी जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। इस समारोह में बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

No comments:

Post a Comment