Wednesday, February 13, 2019

NEWS FLASH: CAG रिपोर्ट से 'महाझूठबंधन' के झूठों की पोल खुल गई है : केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली

दिल्ली के जंतर मंतर पर आज आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा. आम आदमी पार्टी ने इसको 'तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' का नाम दिया है. इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित विपक्ष के कई नेता शामिल होंगे. संसद में आज राफेल विमान सौदे को लेकर सीएजी की रिपोर्ट पेश होगी. इसे सदन की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज जाएंगे. वे वहां कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वे वहां कई संतों से मुलाकात भी करेंगे.

Feb 13, 2019
12:11 (IST)
राज्यसभा में पेश की गई CAG रिपोर्ट में कहा गया है, "ऑडिट में देखा गया कि भारतीय वायुसेना ने ASQR (एयर स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट्स) की परिभाषा तय नहीं की थी... परिणामस्वरूप कोई भी वेंडर ASQR का पूरी तरह पालन नहीं कर पाया... प्रोक्योरमेंट प्रोसेस के दौरान ASQR लगातार बदले जाते रहे..."

रिपोर्ट में कहा गया, "इसकी वजह से तकनीकी तथा कीमत मूल्यांकन के समय दिक्कतें हुईं, तथा प्रतियोगी टेंडरिंग को नुकसान पहुंचा, जो एक्विज़िशन प्रक्रिया में देरी की प्रमुख वजह रहा..."

Feb 13, 2019
12:07 (IST)
कर्नाटक : कांग्रेस विधायक उमेश जाधव ने कहा, "मुझे अपने क्षेत्र में पार्टी नेताओं से कुछ दिक्कतें थीं... मैं उन मुद्दों के बारे में अलग से बात करूंगा... मल्लिकार्जुन खड़गे बड़े नेता है, उनके खिलाफ मैं कुछ नहीं कह सकता... मैं सही वक्त आने पर बोलूंगा... मैं बजट सत्र में शामिल होने आया हूं..."

Feb 13, 2019
12:03 (IST)
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने CAG रिपोर्ट के राज्यसभा में पेश होने के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट किए, "CAG रिपोर्ट से 'महाझूठबंधन' के झूठों की पोल खुल गई है..."


"लोकतंत्र उन्हें कैसे दंडित करता है, जो लगातार देश से झूठ बोलते रहे हों..."


"सत्यमेव जयते... सच्चाई की हमेशा जीत होती है... राफेल पर CAG रिपोर्ट से सच की पुष्टि हुई..."

Feb 13, 2019
11:58 (IST)
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने CAG रिपोर्ट के राज्यसभा में पेश होने के बाद ट्वीट किया, "ऐसा नहीं हो सकता कि सुप्रीम कोर्ट भी गलत हो, CAG भी गलत हो, सिर्फ परिवार ही सही हो..."

Feb 13, 2019
11:52 (IST)
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बुधवार सुबह 7:35 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Feb 13, 2019
11:50 (IST)
राज्यसभा में पेश की गई CAG रिपोर्ट में कहा गया है, "पहले 18 राफेल विमानों का डिलीवरी शेड्यूल उस शेड्यूल से पांच महीने बेहतर है, जो 126 विमानों के लिए किए गए सौदे में प्रस्तावित था..."

No comments:

Post a Comment