Monday, February 18, 2019

एक मेजर की चल रही थी अंतिम विदाई तभी आई दूसरे मेजर के शहीद होने की खबर, उत्तराखंड ने फिर खोया 'लाल'

ज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Feb 2019 10:34 AM IST
मेजर विभूति ढौंडियाल
मेजर विभूति ढौंडियाल
सोमवार को एक ओर राजौरी आईईडी धमाके में शहीद चित्रेश को आखिरी विदाई दी गई। वहीं दूसरी ओर देहरादून का एक और लाल सीमा पर आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिन इलाके में रविवार को आधी रात के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मेजर विभूति ढौंडियाल (34) शहीद हो गए हैं। उनका आवास देहरादून के नेश्विवला रोड के 36 डंगवाल मार्ग में है। शहीद मेजर का संबंध 55 राष्ट्रीय रायफल्स से है। पिताजी स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल सीडी एयरफोर्स में थे। 2012 में उनका निधन हो गया था। 2018 में शहीद का विवाह हुआ था। उनकी पत्नी नितिका कश्मीरी पंडित हैं।

जानकारी के मुताबिक शहीद का शव आज ही देहरादून पहुंचेगा। सेना तैयारी में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment