Monday, February 4, 2019

CBSE Exam Tips: इन 5 टिप्स को फॉलों कर आप भी ला सकते हैं 90 फीसदी से ज्यादा नंबर

CBSE Board Exam 2019 की तारीखें नजदीक हैं, ऐसे में स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी और भी तेज कर देनी चाहिए. सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 3 अप्रैल तक चलेगी. 

जबकि 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च तक होगी.

नई दिल्ली: 
CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड (CBSE Admit Card) जारी कर चुका है. सीबीएसई (CBSE Board) की परीक्षाएं नजदीक हैं, ऐसे में कई स्टूडेंट्स तैयारी के चलते तनाव में हैं. परीक्षा में तनाव के कई कारण हो सकते हैं जैसे बहुत सारा सिलेबस याद करना होता है, परीक्षा में आने वाले सवालों को लेकर हमेशा अनिश्चतता बनी रहती है. लेकिन तनाव लेने से कुछ नहीं होगा, बल्कि आपने जितना पढ़ा है आप वो भी भूल जाएंगे. ऐसे में स्टूडेंट्स को हसते खेलते परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए. कई बार हम तैयारी तो पूरी करते हैं, लेकिन फिर भी परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल नहीं कर सकते है. क्योंकि कुछ न कुछ हमारी तैयारी में छूट ही जाता है. लेकिन आज हम आपको परीक्षा की तैयारी के लिए 5 टिप्स दे रहे हैं, जिनको फॉलों कर आप 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल कर सकते हैं.

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम टिप्स (CBSE Board Exam Tips)
 

एनसीईआरटी की किताब बनेगी मददगार
परीक्षा की तैयारी करते समय अगर आप एनसीईआरीट के किताब से प्रैक्टिस करते हैं तो यह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि बोर्ड की परीक्षा में पूछे जाने वाले ज्यादातर सवाल इन्हीं किताबों से पूछे जाते हैं. लिहाजा आप इनसे प्रैक्टिस करके परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा अंक आसानी से हासिल कर सकते हैं.

पुराने प्रश्नपत्र जरूर देखें
छात्र परीक्षा की तैयारी के दौरान अक्सर किताब या नोट्स पर निर्भर रहते हैं, जबकि बेहतर तरीके से तैयारी करने के लिए जरूरी है कि आप पुराने प्रश्नपत्र का सहारा जरूर लें. ऐसा करने से आप परीक्षा में पूछे जाने वाले ट्रेंड के बारे में जान और समझ सकेंगे. यह आपकी तैयारी के लिए भी काफी मददगार साबित होगा.
हर दिन रीविजन करें
तैयारी करते समय ऐसा टाइमटेबल बनाएं जो आपको दिन भर पढ़ी गई चीजों को रीवाइज करना का पूरा समय दे. ऐसा करने से आप अपनी मेमोरी में चीजों को अच्छे से बिठा पाएंगे. जो आपके लिए परीक्षा के दौरान काफी मददगार साबित होगी.
लिखने की प्रैक्टिस करें
परीक्षा की तैयारी के दौरान लिखने की क्षमता पर काम करना भी जरूरी है. आप अगर ऐसा करते हैं तो आपकी लिखने की क्षमता तो विकसित होगी ही.
दोस्तों के साथ सब्जेक्ट को लेकर करें चर्चा
परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए दोस्तों के साथ पढ़ी गई चीजों को लेकर चर्चा करना भी काफी लाभदायक होता है. ऐसा करने से आपको यह मालूम चलेगा कि आपने कितना सही पढ़ा है.
आपको बता दें कि 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 3 अप्रैल तक चलेगी. जबकि 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च तक होगी.

CBSE Board की 10वीं (CBSE Class 10) और 12वीं की परीक्षा नजदीक है. ऐसे में कई स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी के चलते तनाव में हैं. परीक्षा (CBSE Exam) को लेकर तनाव और घबराहट होना आम बात है. हर व्यक्ति की तनाव झेलने की क्षमता अलग होती है और हर व्यक्ति इसके लिए अलग तरह से रिएक्ट करता है. हालांकि कई बार किशोरों के लिए परीक्षा के इस तनाव को झेलना बेहद मुश्किल हो जाता है. परीक्षा में तनाव के कई कारण हो सकते हैं जैसे बहुत सारा सिलेबस याद करना होता है, परीक्षा में आने वाले सवालों को लेकर हमेशा अनिश्चतता बनी रहती है. परिवार और दोस्तों को स्टूडेंट्स से बहुत सारी उम्मीदें होती हैं. आगे किसी अच्छे कोर्स में एडमिशन लेने के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना जरूरी होता है. लेकिन स्टूडेंट्स को तनाव न लेकर फ्रेश माइंड से अपनी तैयारी करनी चाहिए. आज हम आपको तनाव कम कर रिलेक्स होकर तैयारी करने के कुछ टिप्स (CBSE Exam Tips) दे रहे हैं. 
टाइम टेबल बनाएं
समय के अनुसार पढ़ना शुरू करें और बीच-बीच में ब्रेक लें. टाइम टेबल के अनुसार पढ़ें. हर एक-दो घंटे बाद दस मिनट का ब्रेक लें. 

ग्रुप में पढ़ें
ग्रुप में पढ़ने के बहुत से फायदे होते हैं. अगर आपके सवाल या समस्याएं हैं तो आप एक दूसरे के साथ इन्हें हल कर सकते हैं. अपने कमजोर अध्यायों पर ध्यान दें. नोट्स बनाकर एक दूसरे के साथ शेयर करें. जब आप पढ़ने के लिए तैयार हों, टाइम टेबल बनाकर पढ़ना शुरू करें. ध्यान रखें हर विषय पर अलग तरह से ध्यान देने की जरूरत होती है.
ब्रेक लें
आप निश्चित समय तक पढ़ सकते हैं, इसके बाद आपको ब्रेक लेने की जरूरत होती है. छोटे ब्रेक लें, इस समय में अपने दोस्तों के साथ बातचीत करें, कॉफी पिएं. इस समय में आप सीढ़ी चढ़ने उतरने जैसा व्यायाम भी कर सकते हैं.
चलें-फिरें और व्यायाम करें 
लगातार बैठ कर पढ़ने के बाद बीच में कुछ समय के लिए व्यायाम करना जरूरी है. एक्टिविटी बढ़ाने से तनाव कम होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं. इस दौरान आप सैर करना, दौड़ना, तैरना, डांस करना जैसे व्यायाम कर सकते हैं. 
सेहतमंद आहार लें
सेहतमंद आहार तनाव से जूझने में मदद करता है। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, रिफाइंड काबोर्हाइड्रेट, चीनी से युक्त स्नैक्स खाने से तनाव बढ़ता है. इसके बजाए ताजा फल और सब्जियां, अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड तनाव से लड़ने में मदद करते हैं. 



आराम करें छात्र अक्सर पूरी रात बैठ कर पढ़ते रहते हैं. इससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती और तनाव बढ़ता है. परीक्षा के दौरान दिमाग को आराम देने के लिए 6-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है. 

No comments:

Post a Comment