Friday, March 1, 2019

आमिर ने शाहरुख के गिफ्ट को पांच साल तक हाथ नहीं लगाया था, वजह खुद बताई

एक किस्सा आमिर खान (Aamir Khan) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की दोस्ती का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस कहानी को आमिर खान (Aamir Khan) ने एक वीडियो में बताया है.आमिर ने शाहरुख के गिफ्ट को पांच साल तक हाथ नहीं लगाया था, वजह खुद बताई

शाहरुख और आमिर खान
नई दिल्ली: 
बॉलीवुड में कुछ कलाकारों की दोस्ती मशहूर है. इन पुराने यारों की कई कहानियां अक्सर बाहर निकलकर आती है. ऐसी ही एक किस्सा आमिर खान (Aamir Khan) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की दोस्ती का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस कहानी को आमिर खान (Aamir Khan) ने एक वीडियो में बताया है. टेक्नोलॉजी से दूर भागने की आदत के बारे में बताते हुए आमिर खान ने 90 के दशक की एक घटना का जिक्र किया. आमिर खान (Aamir Khan) ने बताया 1996 में मैं और शाहरुख एक साथ एक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को तकनीक की अच्छी समझ है, उन दिनों भी हुआ करती थी. उस समय एक नया कंप्यूटर आया था तोशिबा. तो शाहरुख (Shahrukh Khan) ने मुझसे कहा कि यह बिल्कुल लेटेस्ट कंप्यूटर है. मैं इसे ले रहा हूं और तुम भी इसे ले लो. 


आमिर (Aamir Khan) ने बताया कि मैंने शाहरुख (Shahrukh Khan) से कह दिया कि जो कंप्यूटर तुम ले रहे हो. वही मेरे लिए भी ले लो. शाहरुख ने जो लैपटॉप अपने लिए खरीदा, वही लैपटॉप मेरे लिए भी खरीद लिया. मैंने उसे 5 साल तक हाथ तक नहीं लगाया. काफी दिनों तक वह मेरे पास यूं ही पड़ा रहा. बकौल आमिर, एक दिन मेरे पास मेरा मैनेजर आया. और उसने मुझसे पूछा कि एक लैपटॉप आपके पास काफी दिनों से देख रहा हूं. आप उसको इस्तेमाल नहीं करते हैं. क्या आप वो मुझे काम करने के लिए दे सकते हैं. इस पर आमिर ने उसे अपने मैनेजर को दे दिया. 
https://www.bhaskarhindi.com
आमिर (Aamir Khan) ने बताया कि मेरे मैनेजर ने जब उसे इस्तेमाल करने की कोशिश की तो वह ऑन ही नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर आमिर खान का यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. शाहरुख (Shahrukh Khan) गैजेट फ्रीक हैं तो आमिर इनसे दूर भागते हैं. हालांकि एक कार्यक्रम में आमिर ने बताया था कि अब वह पहले के मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ फ्रेंडली हो गए हैं. 

मिराज-2000, सुखोई 30 और अवाक्स की तिकड़ी ने आतंकी कैंपों को चंद मिनटों में किया नेस्तनाबूद


भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में चल रहे जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर इसे नेस्तनाबूद कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में वायुसेना ने 12 मिराज 2000 विमान, सुखोई 30 जेट, एक मिड एयर रिफ्यूलर और दो एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (चेतावनी व नियंत्रण प्रणाली या अवाक्स) का प्रयोग किया था।  उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना के सभी बेस को अधिकतम अलर्ट पर रखा गया था जिससे स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान की किसी कार्रवाई का जवाब दिया जा सके। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 1971 के युद्ध के बाद से पहली बार एलओसी (नियंत्रण रेखा) पार की है। 

सूत्रों ने कहा कि वायुसेना ने जैश के प्रशिक्षण शिविर को तबाह करने के लिए लेजर गाइडेड बमों का प्रयोग किया, एक-एक बम एक हजार किलो से ज्यादा वजनी था। यह कार्रवाई सुबह 3.45 बजे शुरू हुई और 4.05 बजे समाप्त हो गई थी। असल स्ट्राइक दो मिनट से भी कम समय तक चली थी।

अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के बेटे पर रखा 7 करोड़ रुपये का इनाम

Hamza bin Laden
Hamza bin Laden
अमेरिका ने आतंकी संगठन अल-कायदा के सरगना रह चुके ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का पता बताने वाले के लिए पुरस्कार के रूप में बड़ी धनराशि की घोषणा की है। जो भी व्यक्ति हमजा का पता बताएगा उसे अमेरिका 7 करोड़ रुपये का इनाम देगा। अमेरिका का कहना है कि हमजा अपने पिता ओसामा की मौत का बदला लेने के लिए उस पर आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। जिस कारण इतने बड़े पुरस्कार की घोषणा की गई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुरस्कार का एलान करते हुए कहा कि हमजा अमेरिका और उसके सहयोगियों पर हमला करने की साजिश रच रहा है। उसने इसकी धमकी भी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी एमटी इवानोफ का कहना है कि अमेरिकी सरकार का ये कदम आतंकवाद के खिलाफ मौजूद हर एक हथियार के इस्तेमाल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वहीं नाथन सेल्स नाम के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि अलकायदा का इतने दिनों से शांत रहना उसका आत्मसमर्पण नहीं है बल्कि रणनीतिक चुप्पी है। कोई गलती न करें, उस आतंकी संगठन के पास हमला करने की क्षमता के साथ ही इरादा भी है। बता दें अमेरिका समते कई देशों में आतंकी हमलों को अंजाम दे चुके ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी नेवी सील ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में एक हवाई हमला करके मार गिराया था।

ओसामा के बेटे हमजा ने कुछ ही दिनों पहले शादी की है। उसकी शादी 9/11 आतंकी हमले के लिए विमान हाईजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से हुई है। इसकी पुष्टि लादेन के परिवार ने ही की है। ओसामा बिन लादेन के दो सौतेले भाईयों ने 'द गार्जियन' को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी थी।

ओसामा के सौतेले भाई अहमद और हसन अल-अत्तास ने कहा था कि अल-कायदा में हमजा को अब काफी ऊंचा पद मिल चुका है। और हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने की फिराक में है। हमजा ओसामा की तीन बीवियों में से उसका बेटा है जो अमेरिकी हमले के समय उसके साथ ऐबटाबाद में रह रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमजा की शादी जिस लड़की से हुई है वो मिस्त्र की नागरिक है। ओसामा की मौत के बाद उसकी पत्नियां और बच्चे सऊदी अरब लौट गए। जहां उन्हें वहां के पूर्व शहजादे मोहम्मद बिन नायेफ ने शरण दी थी। वहीं ओसामा का परिवार उसकी मां आलिया घानेम से संपर्क बनाए हुए है।

नवजोत सिंह सिद्धू का नया ट्वीट: 'जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं'

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव की स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ताजा ट्वीट किया है.


नवजोत सिंह सिद्धू का नया ट्वीट: 'जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं'
भापत-पाक के बीच तनाव को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
नई दिल्ली: 
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव की स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ताजा ट्वीट किया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को जंग करार देते हुए पीएम मोदी पर एक तरह से निशाना साधा है और इसका राजनीति फायदा उठाने का भी आरोप लगाया है. सिद्धू ने कहा कि जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं. बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तानी सरजमीं पर पल रहे जैश के आतंकी कैंप पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है. हालांकि, भारतीय पायलट अभिनंदन की रिहाई से उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होंगे. 

शुक्रवार की सुबह नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट किया और उसमें लिखा- 'जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नही राजनीति कहते है. ~ चाणक्य (Chanakya).' इसके बाद सिद्धू ने अंग्रेजी में भी एक लाइन लिखी है, जिसका मतलब है- युद्ध एक विफल सरकार का आश्रय है, आप अपने खोखले राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कितने अधिक निर्दोष जीवन और जवानों का बलिदान करेंगे.' दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इस ट्वीट को चाणक्य के क्योट का हवाला दिया है. दरअसल, बुधवार को पाकिस्तान द्वारा भारतीय पायलट को हिरासत में लिये जाने के बाद देश में काफी गुस्से का माहौल बन गया था. भारत ने पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव बनाया और तब जाकर पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने शुक्रवार को अभिनंदन की रिहाई की बात कही. 

इससे पहले क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने ‘वी हैव ए च्वाइस' (हमारे पास विकल्प है) शीर्षक के दो पेज के बयान में कहा, ‘‘मैं अपने इस विश्वास के साथ खड़ा हूं कि सीमा के अंदर और इसके पार से संचालित आतंकी संगठनों की उपस्थिति और गतिविधियों का दीर्घकालिक समाधान खोजने में बातचीत और कूटनीति दबाव अहम भूमिका निभाएगा.' उन्होंने कहा, ‘आतंक का समाधान शांति, विकास और प्रगति है, बेरोजगारी, घृणा और भय नहीं.' उन्होंने कहा कि वह इस सिद्धांत के साथ मजबूती से खड़े हैं कि कुछ लोगों की गतिविधियों के लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता

Thursday, February 28, 2019

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर बोले कुमार विश्वास, भारत की इस नई सुबह का..

डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishvas) ने भी खुशी जाहिर की है. कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्वीट कर कहा है कि 'भारत' की इस नई सुबह का “अभिनंदन” है.

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर बोले कुमार विश्वास, भारत की इस नई सुबह का...
अभिनंदन (Abhinandan Varthaman) की रिहाई पर कुमार विश्वास ने खुशी जाहिर की.

खास बातें


  1. आज स्वदेश लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन
  2. देशभर में लोग मना रहे हैं खुशी
  3. डॉ. कुमार विश्वास ने भी ट्वीट कर जाहिर की खुशी
नई दिल्ली : 
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan Varthaman) आज स्वदेश लौटेंगे. पाकिस्तानी वायुसेना से लोहा लेने के दौरान पाकिस्तानी सरजमीं पर गिरफ्तार होने वाले अभिनंदन को आज पाकिस्तान रिहा करेगा. दरअसल, दोनों देशों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की गुरुवार को घोषणा की है. अभिनंदन की रिहाई की घोषणा के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. इसी बीच डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishvas) ने भी खुशी जाहिर की है. कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्वीट कर कहा है कि 'भारत' की इस नई सुबह का “अभिनंदन” है. आपको बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने भी ताली बजाकर उनका स्वागत किया.
देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर निकल गए. कल ही विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan Varthaman)  को छोड़ने का ऐलान किया गया था. पाकिस्तान का यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़े तनाव को काफी हद तक दूर करेगा. नयी दिल्ली में भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों की एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में कहा गया कि सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया कि अभिनंदन को मुक्त करने के पाकिस्तान के फैसले को क्या तनाव घटने के रूप में देखा जा सकता है. 

कश्मीर पर बोलते हुए आतंकी आदिल डार को जायज ठहरा गए इमरान खान?

Imran khan भारत की एयरस्ट्राइक से घबराए इमरान खान अब पूरी तरह बैकफुट पर हैं. इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय पायलट को छोड़ने के लिए तैयार हैं. भारतीय पायलट को शुक्रवार को छोड़ा जाएगा.

Pakistani Prime Minister Imran Khan (File)Pakistani Prime Minister Imran Khan (File)
भारत की कड़ी कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को अपनी संसद में बयान देते हुए कहा कि वह शांति चाहते हैं और युद्ध नहीं करना चाहता हैं. अपने बयान में भारत को कोसते-कोसते इमरान खान एक बार फिर आतंकवाद को जायज ठहरा गए. पुलवामा में हुए आतंकी हमले का गुनाहगार आदिल अहमद डार को लेकर इमरान खान सफाई पेश करते हुए नजर आए.
इमरान खान ने आरोप लगाया कि भारत की सरकार कश्मीर में जुल्म कर रही है यही कारण है कि एक 20 साल के लड़के ने खुद को ह्यूमन बॉम्ब बना लिया. उन्होंने कहा कि क्योंकि आदिल अहमद डार आजादी की बात कर रहा था, इसलिए उसने खुद को उड़ा लिया.
जैश आतंकी आदिल अहमद डार का बचाव करते हुए इमरान खान ने तमिल टाइगर्स का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बीते 20 साल से अपनी जमीन पर भी आतंकवाद का सामना कर रहा है.
जैश ने खुद जारी किया था बयान
लेकिन ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ये भूल गए हैं कि जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से खुद इस बात की पुष्टि की गई थी कि ये हमला उसके ही लोकल आतंकी ने किया है. जैश के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने भी ऑडियो जारी कर आदिल अहमद डार की तारीफ की थी.
मौजूदा हालात पर सफाई देते हुए इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा और कहा कि पिछले चार साल में कश्मीर में आजादी की मांग तेज हुई है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आवाम को अपनी सरकार से इस बारे में सवाल पूछना चाहिए.
इमरान की बौखलाहट- आजादी चाहते हैं कश्मीरी!
बौखलाए इमरान खान ने कहा कि जब मैं 20 साल पहले वहां गया था तो कश्मीर के लोग हिंदुस्तान के साथ थे, लेकिन अब कश्मीर के लोग आजादी के अलावा कुछ नहीं चाहते हैं.
गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे. जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी आदिल अहमद डार एक गाड़ी में विस्फोटक रख सीआरपीएफ के काफिले में घुस गया था, जिसमें बड़ा धमाका हुआ था. हमले के कुछ देर बाद ही जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी.

जो सवाल उठा रहे हैं, वो पाकिस्तान को खुश करने का काम कर रहे हैं: अमित शाह

India Today Conclave 2019 बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एयरस्ट्राइक की कार्रवाई पर उठ रही संदेह की आवाजों की आलोचन करते हुए कहा कि ऐसा सबकुछ पाकिस्तान कोे खुश करने के लिए हो रहा है.

Amit Shah (File Photo)Amit Shah (File Photo)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के मंच पर पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक और इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के जवाब दिए. साथ ही पाकिस्तान के दावों को भी खारिज किया. अमित शाह ने कहा कि भारत के एक्शन के सबूत सेना ने दिए हैं और देश के अंदर जो सवाल उठा रहे हैं वो पाकिस्तान को खुश करने का काम कर रहे हैं.
इंडिया टुडे टीवी के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल ने अमित शाह से एयर स्ट्राइक के सबूतों को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब मांगा तो उन्होंने सेना द्वारा सबूत रखने की बात कही. शाह ने कहा कि जो हुआ, उसके सबूत सेना ने दिए हैं और देश की जनता को यह तय करना चाहिए कि सेना पर भरोसा करना चाहिए कि नहीं.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ये भी कहा कि जो तथ्य सेना ने रखे हैं, उन पर शंका करने की कोई वजह नहीं है और जो शंका कर रहे हैं, वो पाकिस्तान को खुश करने का काम कर रहे हैं.
दरअसल, 26 फरवरी की रात LoC के पार एयर स्ट्राइक कर भारत की तरफ से दावा किया गया कि बालाकोट में मौजूद जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ी तादाद में दहशतगर्दों को ढेर किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सैकड़ों की संख्या में इसके आंकड़े आए, लेकिन पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर ये कहा कि भारत की स्ट्राइक से उनकी सरहद में कोई नुकसान नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी भारत केकी स्ट्राइक से मौत के आंकड़े को लेकर विरोधाभास है.
इसे आधार मानते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार विपक्ष को बताए कि आतंकियों पर कितने बम गिराए गए और कितनी संख्या में उन्हें मारा गया है. ममता ने बीजेपी सरकार पर जवानों की शहादत पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है.
हालांकि, गुरुवार को थल सेना, वायु सेना और नौ सेना ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया कि बालाकोट में जो टारगेट हमने तय किए थे, उसे पूरा किया गया है और इसके पूरे सबूत उनके पास हैं.

Redmi Note 7 हुआ भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

Wednesday, February 27, 2019

आसमान में भिड़े भारत-पाक के विमान, सरहद पर तनाव बरकरार, ऐसा रहा दिन भर का हाल

सरहद पर तनाव
सरहद पर तनाव - फोटो : Amar Ujala
पुलवामा हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का दौर जारी है। इस घटना के बाद दोनों तरफ की सेना अलर्ट पर है और एलओसी पर नए-नए घटनाक्रम का दौर जारी रहा। भारत में दिनभर उच्चस्तरीय बैठक चली जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े मंत्री शामिल थे। बालाकोट में भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आज दिनभर दोनों तरफ ही भारी हलचल नजर आई। पाकिस्तान ने आज सुबह भारतीय वायु क्षेत्र का खुला उल्लंघन किया जिसा भारत ने भी जवाब दिया।

क्या रहा दिनभर का घटनाक्रम पढ़ें:

  • आज सुबह पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने पुंछ और नौशेरा में भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को खदेड़ने के लिए भारत वायु सेना के मिग 21 ने उड़ान भरी। पड़ोसी देश के विमानों को भगाया गया।
  • इस दौरान भारतीय वायुसेना ने एफ-16 को मार गिराया जिसका मलबा पाक अधिकृत कश्मीर में गिरा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस लड़ाकू विमान का पायलट पैराशूट से कूदता नजर आया। हालांकि, पाकिस्तान ऐसी किसी बात से लगातार इनकार करता रहा। 
  • पीएम नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यहां से वह अचानक बैठक के लिए पीएमओ रवाना हो गए। बैठक में गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री सहित कई अधिकारी और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद थे। ये बैठक लंबी चली।
  • इस बीच पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने एलओसी पर दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। उन्होंने एक पायलट के पाकिस्तान के कब्जे में होने का भी दावा किया। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बताया कि उनका देश भारत के साथ युद्ध नहीं शांति चाहता है।
  • पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि बडगाम के विमान क्रैश में उसका कोई हाथ नहीं है। इस विमान हादसे में पायलट और को पायलट के मारे जाने की खबर आई। एक नागरिक ने भी जान गंवाई।   
  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा- किसी भी देश के लिए एक हफ्ते का वक्त बहुत होता है। जब अमेरिकी नेवी सील एबोटाबाद में ओसामा बिन लादेन को ढेर कर सकती है तो हम इस तरह का काम क्यों नहीं कर सकते?
  • पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया। दिल्ली सहित प्रमुख शहरों में खास सतर्कता बरतने के आदेश जारी हुए। उत्तर भारत के 9 हवाई अड्डों में उड़ानें बंद करने का आदेश जारी किया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद सभी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही सामान्य कर दी गई।
  • विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस की। प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ा गया और एक विमान मार गिराया गया। इस दौरान एक मिग 21 क्रैश हुआ। एक भारतीय पायलट भी लापता हुआ।
  • पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि उनका देश शांति चाहता है, युद्ध नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत से बातचीत करना चाहता है। जंग किसी के हित में नहीं है। 
  • खबर आई कि पाकिस्तान ने अपनी तरफ से समझौता एक्सप्रेस को बंद करने का फैसला लिया है। ये ट्रेन लाहौर से भारत के लिए चलती है।