डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishvas) ने भी खुशी जाहिर की है. कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्वीट कर कहा है कि 'भारत' की इस नई सुबह का “अभिनंदन” है.
खास बातें
नई दिल्ली :
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan Varthaman) आज स्वदेश लौटेंगे. पाकिस्तानी वायुसेना से लोहा लेने के दौरान पाकिस्तानी सरजमीं पर गिरफ्तार होने वाले अभिनंदन को आज पाकिस्तान रिहा करेगा. दरअसल, दोनों देशों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की गुरुवार को घोषणा की है. अभिनंदन की रिहाई की घोषणा के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. इसी बीच डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishvas) ने भी खुशी जाहिर की है. कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्वीट कर कहा है कि 'भारत' की इस नई सुबह का “अभिनंदन” है. आपको बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने भी ताली बजाकर उनका स्वागत किया.
“भारत” की इस नई सुबह का “अभिनंदन” है ❤️🙏🇮🇳
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 1, 2019
देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर निकल गए. कल ही विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan Varthaman) को छोड़ने का ऐलान किया गया था. पाकिस्तान का यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़े तनाव को काफी हद तक दूर करेगा. नयी दिल्ली में भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों की एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में कहा गया कि सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया कि अभिनंदन को मुक्त करने के पाकिस्तान के फैसले को क्या तनाव घटने के रूप में देखा जा सकता है.
नई दिल्ली :
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan Varthaman) आज स्वदेश लौटेंगे. पाकिस्तानी वायुसेना से लोहा लेने के दौरान पाकिस्तानी सरजमीं पर गिरफ्तार होने वाले अभिनंदन को आज पाकिस्तान रिहा करेगा. दरअसल, दोनों देशों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत छोड़ने की गुरुवार को घोषणा की है. अभिनंदन की रिहाई की घोषणा के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. इसी बीच डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishvas) ने भी खुशी जाहिर की है. कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्वीट कर कहा है कि 'भारत' की इस नई सुबह का “अभिनंदन” है. आपको बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन को लेने के लिए के चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने भी ताली बजाकर उनका स्वागत किया.
“भारत” की इस नई सुबह का “अभिनंदन” है ❤️🙏🇮🇳— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 1, 2019
देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर निकल गए. कल ही विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan Varthaman) को छोड़ने का ऐलान किया गया था. पाकिस्तान का यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़े तनाव को काफी हद तक दूर करेगा. नयी दिल्ली में भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों की एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग में कहा गया कि सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं. हालांकि, उन्होंने इस बारे में सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया कि अभिनंदन को मुक्त करने के पाकिस्तान के फैसले को क्या तनाव घटने के रूप में देखा जा सकता है.

No comments:
Post a Comment