Wednesday, February 6, 2019

इस अकाउंट में हर महीने डालें बस 12 हजार रुपये, 15 साल बाद मिलेंगे 40 लाख

स्मार्ट इनवेस्टर वह होता है जो कम से कम रिस्क लेकर अधिक से अधिक मुनाफा कमाना जानता है. अगर आप भी स्मार्ट इनवेस्टर बनना चाहते हैं तो आप पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी पीपीएफ स्‍कीम में अकाउंट खुलवा कर निवेश शुरू कर सकते हैं. पीपीएफ में आप कभी भी अकाउंट खुला सकते हैं और टैक्स छूट क्लेम भी कर सकते हैं. इसके अलावा अकाउंट मैच्योर होने पर आपको जो फंड मिलेगा उस पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा.

अगर कोई व्यक्ति हर महीने 12 हजार रुपये जमा करता है तो 15 साल में उसके पीपीएफ अकाउंट में 39,65,072 रुपये हो जाएंगे. मौजूदा समय में पीपीएफ अकाउंट पर 8% इंटरेस्ट मिल रहा है. केंद्र सरकार हर तीन महीने में इंट्रेस्ट रेट की समीक्षा करती है.

एक व्यक्ति खोल सकता है एक पीपीएफ अकाउंट
एक व्यक्ति एक ही पीपीएफ अकाउंट खोल सकता है. आप अपने नाबालिग बच्चे के बिहाफ पर भी अकाउंट खोल सकते हैं. पीपीएफ अकाउंट में सालाना न्यूयनतम 500 रुपये और अधिकतम 15000 रुपये जमा किए जा सकते हैं. अगर अकाउंट नाबालिग का है तो सालाना न्यूनतम 100 रुपये जमा कराने होंगे.

पीपीएफ अकाउंट का फायदा

एक पीपीएफ खाते में जमा पैसे आयकर अधिनियम की 80C की आय से कटौती के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं. यहां तक कि ब्याज आय पूरी तरह टैक्स मुक्त है, जबकि मैच्‍योरि‍टी राशि पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाता है. इस प्रकार, अपने छूट निवेश, छूट रिटर्न, छूट परिपक्वता या निकासी लाभ के साथ, पीपीएफ आज भारत में सबसे अच्छा टैक्स बचत निवेश विकल्प बन गया है.

No comments:

Post a Comment