Tuesday, February 12, 2019

एक्‍स गर्लफ्रेंड को होटल में बंधक बनाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

पालघर: 
महाराष्‍ट्र के पालघर के बोइसार इलाके से 23 वर्षीय एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि उस व्‍यक्ति ने तथाकथित रूप से अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को एक लॉज में कैद कर उससे पूरी रात रेप किया. पुलिस अधिकारी
का कहना है कि घटना 10 और 11 फरवरी की दरम्‍यानी रात की है. 
आरोपी की पहचान फैज़ल सैफी के रूप में हुई है और 21 वर्षीय पीड़‍ित महिला 2017 तक उसके साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन फिर उसने छोड़ दिया. सैफी ने चुपचाप अपने अंतरंग पलों को कैमरे में कैद किया था और वो इन्‍हीं के जरिए महिला को ब्‍लैकमेल कर रहा था. पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी महिला को ब्‍लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था. 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक रविवार रात को आरोपी ने वीडियो क्लिप डिलीट करने की बात कहकर महिला को लॉज में बुलाया. फिर उसने महिला को पूरी रात बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. आखिरकार सैफी ने पीड़‍िता को 12 फरवरी की
0टिप्पणियां

इसके बाद महिला ने स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन में जाकर सैफी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने आईपीसी के तहत बलात्‍कार और डराने-धमकाने की विभिन्‍न धाराएं लगाते हुए सैफी को गिरफ्तार कर लिया है. 

No comments:

Post a Comment