पुलवामा आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का हाथ है और खुद जैश ने गुरुवार को पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी. भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जैश सरगना मौलाना मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने की अपील कर रहा है. पाकिस्तान रक्षा विशेषज्ञ सुल्तान हाली ने 'आजतक' की चर्चा में हिस्सा लेते हुए पहले तो जवानों की शहादत पर अफसोस जताया और फिर उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि जैश ने अगर इस हमले की जिम्मेदारी ली है और उसे देखना पड़ेगा यह लोग कौन हैं. पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि मसूद अजहर को हम लोग पाकिस्तान में भी शक की नजर से देखते हैं और वह 6 साल भारत की कैद में रहा है, फिर एक विमान हाई जैक के बाद उसे वापस किया गया था. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आपने उसे सिखाकर भेजा है कि वो ऐसी हरकते करे. भारत और पाकिस्तान के रक्षा एक्सपर्ट के बीच खूब बहस हुई.
No comments:
Post a Comment