Monday, January 21, 2019

मोदी सरकार की ‘जय-जय कार’ रचा इतिहास !


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश ‘‘सबसे कमजोर पांच देशों’’ से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में शुमार हो गया है. भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘पहले भारत की सरकारें घोटालों की वजह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में रहती थी. इन दिनों घोटालों पर नहीं, नई योजनाओं पर चर्चा होती है.’’ उन्होंने कहा कि देश पिछले पांच साल में घोटालों को पीछे छोड़कर योजनाओं की तरफ बढ़ गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले दुनिया भारत को ऐसे देश के तौर पर देखती थी जहां से सिर्फ घोटालों, बिजली की किल्लत और वित्तीय संकट की खबरें आती थीं.
Bhaskarhindi

लेकिन अब नजरिया बदल चुका है और दुनिया भारत को विश्वास के साथ देखती है. माओवादी हिंसा के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या थी, लेकिन अब इस पर काबू पा लिया गया है और यह कुछ ही जिलों तक सीमित रह गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में सुरक्षा बलों की बहादुरी और जनता के समर्थन से यह सुनिश्चित किया गया है कि राष्ट्र माओवादी हिंसा के खिलाफ लड़ाई जीते.

No comments:

Post a Comment