Thursday, January 24, 2019

भाजपा के नेता ने जिंस पहनी एंकर को ये क्या बोल दिया, यहां जानिए

गांधी नगर। भाजपा नेता और फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने पहनावे को लेकर ऐसी टिप्पणी करने से चर्चा का विषय बन गई है। चटर्जी ने जींस पहनी एक एंकर को कहा कि मैं आप को एक मां की तरह कह रही हूं कि कब कौनसे कपड़े पहनना चाहिए इसका ध्यान रखना चाहिए। मंदिर में जींस पहनकर नहीं जा सकते हैं क्योंकि तकलीफ होगी। सलवार कमीज और साड़ी पहननी चाहिए। 
यह बात भाजपा नेत्री चटर्जी गुजरात के सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम समारोह को एंकर कर रही महिला को नसीहत देती हुए कही।
यह मामला तब का है जब लोगों से महिला एंकर मौसमी चाटर्जी का परिचय करा रही थी। उसी दौरान उन्होंने एंकर से माइक लेकर कहा कि आप को कौनसे कपड़े कहां पहनने है, इसका ध्यान रखना चाहिए।
महिला एकंर ने इसके लिए मौसमी चटर्जी को कुछ नहीं कहा। आपको बताते जाए कि मौसमी चटर्जी गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। गत 2 जनवरी को वह भाजपा में शामिल हुई थीं।

No comments:

Post a Comment