Friday, January 25, 2019

'Manikarnika- The Queen of Jhansi' Movie Review: गद्दारी और देशभक्ति की कहानी है कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका'

'Manikarnika' Movie Review: 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) दोहरी भूमिका में हैं. डायरेक्शन और लीड रोल. जानें कंगना रनौत ने इन दोनों ही किरदारों से कितना इंसाफ किया है.


नई दिल्ली: 
Manikarnika: The Queen of Jhansi: सुभद्राकुमारी चौहान की कविता 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी' को बचपन से सुनते आए हैं और झांसी की रानी की एक इमेज इसी कविता ने हमारे जेहन में बनाई है. लेकिन झांसी की रानी की एक छवि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' में भी लेकर आई हैं. कंगना रनौत ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को बखूबी परदे पर उतारा है लेकिन 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi)' इस लेजंडरी कैरेक्टर के साथ इंसाफ करती नजर नहीं आती है और कमजोर डायरेक्शन फिल्म की सबसे बड़ी चूक है. फिल्म के डायरेक्शन को लेकर हुई जंग तो वैसे भी जगजाहिर है और आखिर में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को कमान अपन हाथों में लेनी पड़ी. कमजोर डायरेक्शन और बचकानी बातें पूरी फिल्म पर हावी रहती हैं. फिल्मों में अंग्रेजों के बोलने के ढंग और अंदाज पर कुछ और काम किया जाना चाहिए वर्ना यह बहुत हास्यास्पद लगता है क्योंकि यह अंदाज अब पुराना हो चुका है.

'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi)' की कहानी मणिकर्णिका के जन्म से शुरू होती है और बचपन में ही ऐलान कर दिया जाता है कि उसकी उम्र लंबी हो न हो लेकिन उसका नाम बड़ा होगा. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एंट्री बाघ के शिकार के साथ होती है और कंगना बहुत खूबसूरत भी लगती हैं. झांसी के राजा के लिए मणिकर्णिका को चुना जाता है और शादी पर उसका नाम लक्ष्मीबाई हो जाता है. लेकिन बच्चे के निधन होने की वजह से अंग्रेज झांसी को 'हड़प की नीति' के तहत हड़पने की कोशिश करते हैं और फिर झांसी की रानी ऐलान कर देती है कि वह अपनी झांसी किसी को नहीं देगी. फिल्म की कहानी कनेक्ट नहीं कर पाती है और फर्स्ट हाफ में ढेर सारे गाने और स्लो स्टोरी तंग करती है. झांसी की रानी (Jhansi Ki Rani) के बचपन को दिखाया नहीं गया है. दूसरे हाफ में जंग शुरू होने पर फिल्म जोश भरती है. लेकिन पूरी फिल्म अति नाटकीयता की वजह ये स्टेज प्ले जैसी लगने लगती है. सीन रिपीटिशन भी तंग करता है.  

Thursday, January 24, 2019

भाजपा नेता और फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने पहनावे को लेकर ऐसी टिप्पणी करने से चर्चा

गांधी नगर। भाजपा नेता और फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने पहनावे को लेकर ऐसी टिप्पणी करने से चर्चा का विषय बन गई है। चटर्जी ने जींस पहनी एक एंकर को कहा कि मैं आप को एक मां की तरह कह रही हूं कि कब कौनसे कपड़े पहनना चाहिए इसका ध्यान रखना चाहिए। मंदिर में जींस पहनकर नहीं जा सकते हैं क्योंकि तकलीफ होगी। सलवार कमीज और साड़ी पहननी चाहिए। 
यह बात भाजपा नेत्री चटर्जी गुजरात के सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम समारोह को एंकर कर रही महिला को नसीहत देती हुए कही।
यह मामला तब का है जब लोगों से महिला एंकर मौसमी चाटर्जी का परिचय करा रही थी। उसी दौरान उन्होंने एंकर से माइक लेकर कहा कि आप को कौनसे कपड़े कहां पहनने है, इसका ध्यान रखना चाहिए।
महिला एकंर ने इसके लिए मौसमी चटर्जी को कुछ नहीं कहा। आपको बताते जाए कि मौसमी चटर्जी गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। गत 2 जनवरी को वह भाजपा में शामिल हुई थीं।

शादी के अनूठे कार्ड से आया अमेठी की सियासत में भूचाल, सोशल मीडिया पर चर्चा

अमेठी: देश में चुनावी बयार बहना शुरू हो गई है. तमाम राजनैतिक पार्टियों के नेता अभी से उड़न खटोले की सवारी पर फर्राटा भरकर माहौल बनाने में जुटे हैं. ऐसे में अमेठी के अंदर बीजेपी के एक अदना से कार्यकर्ता ने अपनी पार्टी के लिए बड़ा काम किया है जो चर्चा का विषय बन गया है. शादी के वायरल अनोखे कार्ड के जरिये बीजेपी को वोट देने का उपहार देने की बात लिखी गई है.
विनायक त्रिपाठी नाम के अपील कर्ता अमेठी के जामो थाने के निवासी हैं. वह अमेठी युवा मोर्चे से जुड़े हैं. विनायक ने कार्ड पर एक संदेश लिखवाया है, '2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट ही हमारा उपहार है. हम अमेठी से एक कमल दिल्ली भेजने के लिए अपील करते हैं.’ यह कार्ड इन दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करने का एक साधन बन गया है. गौरतलब हो कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संसदीय क्षेत्र से वापस लौटे घंटे भी नहीं बीते थे कि शादी के एक कार्ड ने अमेठी की सियासत में भूचाल ला दिया. सोशल मीडिया पर वायरल शादी का कार्ड बीजेपी के युवा मोर्चा के नेता के घर का है. 
अमेठी में ये राजनैतिक उफान तब आया है जब अभी कल ही राहुल गांधी ने बहन प्रियंका को पार्टी का बड़ा पद देकर उनको प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में लाए हैं. ये खबर देश प्रदेश के साथ साथ अमेठी में जैसे पहुंची अमेठी के कांग्रेसियों के अलावा अमेठी के आम लोग भी गदगद हो गए थे. जगह जगह खुशियां मनाई जा रही थी, लेकिन अब इस कार्ड ने प्रियंका पर चर्चा कम करते हुए मोदी-मोदी की चर्चा शुरू करा दी है. 
आपको बता दें कि इससे पहले सूरत के एक युवा की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ था. सूरत के युवराज पोखरना और साक्षी अग्रवाल ने अपनी शादी के कार्ड पर भगवान गणेश के बजाए राफेल की तस्वीर छपवाई थी. राफेल को लेकर पीएम मोदी की तारीफ करता और उसके फायदे गिनाता यह कार्ड सोशल मीडिया पर छाया हुआ था. इस शादी के कार्ड के चर्चे प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुंच गए थे, जिसके बाद पीएम मोदी की ओर से इस जोड़े को शादी से पहले बधाई और आशीर्वाद मिला था.

शादी के लिए परफेक्ट होती है ये राशि की लडकियां, खुल जाती है किस्मत...

शादी से पहले हर किसी की यही तमन्ना होती है कि उसका जीवनसाथी उसे हमेशा खुश रखे और बहुत सारा प्यार दे। शादी से पहले हर इंसान के दिमाग में होता है कि उसकी शादी कैसे इंसान से होगी। उसका मिजाज कैसा होगा। वो अपने लिए एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश करता है जो उसके साथ पूरी जिंदगी आराम से बिना किसी झंझट के बिता सके।

अगर आप भी शादी का मन बना रहे है तो आज आपको उन राशियों की लड़कियों के बारे में बताने वाले हैं जो शादी के लिए परफेक्ट होती हैं। इनसे शादी करने वाले की किस्मत खुल जाती है और भाग्य उनका पूरा साथ देने लगता है, आइए जानते है।

भाजपा के नेता ने जिंस पहनी एंकर को ये क्या बोल दिया, यहां जानिए

गांधी नगर। भाजपा नेता और फिल्म अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने पहनावे को लेकर ऐसी टिप्पणी करने से चर्चा का विषय बन गई है। चटर्जी ने जींस पहनी एक एंकर को कहा कि मैं आप को एक मां की तरह कह रही हूं कि कब कौनसे कपड़े पहनना चाहिए इसका ध्यान रखना चाहिए। मंदिर में जींस पहनकर नहीं जा सकते हैं क्योंकि तकलीफ होगी। सलवार कमीज और साड़ी पहननी चाहिए। 
यह बात भाजपा नेत्री चटर्जी गुजरात के सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम समारोह को एंकर कर रही महिला को नसीहत देती हुए कही।
यह मामला तब का है जब लोगों से महिला एंकर मौसमी चाटर्जी का परिचय करा रही थी। उसी दौरान उन्होंने एंकर से माइक लेकर कहा कि आप को कौनसे कपड़े कहां पहनने है, इसका ध्यान रखना चाहिए।
महिला एकंर ने इसके लिए मौसमी चटर्जी को कुछ नहीं कहा। आपको बताते जाए कि मौसमी चटर्जी गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। गत 2 जनवरी को वह भाजपा में शामिल हुई थीं।

रघुराम राजन का दावा, महागठबंधन की सरकार से अर्थव्यवस्था को खतरा

नई दिल्ली। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि महागठबंधन की सरकार आती है तो अर्थव्यवस्था की रफ्तार मंद पड़ सकती है। आपको बताते जाए कि यह बयान 2019 लोकसभा के चुनाव में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्ष दलों के महागठबंधन को झटके के रूप में देखा जा रहा है। राजन ने यह बात स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वल्र्ड इकॉनमिक फोरम से इतर में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कही है। 

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने कहा कि देश में गठबंधन की सरकार बनती है तो विकास की गति सुस्त पड़ जाएगी। कांग्रेस की सरकार आने पर वित्त मंत्री बनाए जाने पर कहा कि मैं कोई राजनीतिज्ञ नहीं हूं। यह सब महज अटकलें ही सच्चाई इनमें कुछ नहीं है। राजन ने जीएसटी को सही कदम बताया है और नोटबंदी को एक झटका करार दिया है।

शिरडी जाने वाले करोड़ों भक्तों को Railway का तोहफा, अब आसानी से होंगे दर्शन

अगर आप भी अक्सर शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए जाते रहते हैं और ट्रेन से यात्रा करते हैं तो रेलवे आपके लिए बड़ी तोहफा लेकर आया है. अब शिरडी जाने वाले भक्त रेल टिकट की बुकिंग के साथ ही साईं बाबा के दर्शन का टिकट भी करा सकेंगे.
शिरडी जाने वाले करोड़ों भक्तों को Railway का तोहफा, अब आसानी से होंगे दर्शन
नई दिल्ली : अगर आप भी अक्सर शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए जाते रहते हैं और ट्रेन से यात्रा करते हैं तो रेलवे आपके लिए बड़ी तोहफा लेकर आया है. अब शिरडी जाने वाले भक्त रेल टिकट की बुकिंग के साथ ही साईं बाबा के दर्शन का टिकट भी करा सकेंगे. रेलवे के इस कदम से हर साल शिरडी जाने वाले करोड़ों भक्तों को सहूलियत होगी. रेलवे की नई योजना के तहत श्री शिरडी साईं दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए टिकट बुक कराने की सुविधा चुनिंदा स्टेशन पर मिलेगी.
इन स्टेशनों का टिकट कराने पर मिलेगा दर्शन का टिकट
अगर आप भी दर्शन के लिए टिकट बुक कराना चाहते हैं तो शिरडी साईं नगर, कोपरगांव, मनमाड, नासिक और नागरसोल रेलवे स्टेशन के लिए ई टिकट बुक करने पर आप साईं दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. रेलवे की इस सुविधा की शुरुआत 26 जनवरी से होगी. रेलवे की तरफ से इस सुविधा के शुरू किए जाने पर श्रद्धालुओं को साईं बाबा के दर्शन के लिए जरूरी टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में घंटों खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
फ्री दर्शन टिकट की सुविधा अगले चरण से
योजना के तहत पहले चरण में साईं दर्शन के लिए भुगतान करने पर टिकट ऑनलाइन दिए जाएंगे. अगले चरण में सुविधा को फ्री दर्शन करने वालों को भी शामिल किया जाएगा. साईं दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट की वैधता ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से लेकर 48 घंटे तक मान्य है. अभी कुछ इसी तरह की सुविधा वैष्णों देवी के भक्तों के लिए भी है. वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को कटरा रेलवे स्टेशन पर यात्री पर्ची मिलने की सुविधा है. हालांकि यात्रा पर्ची और भी अलग-अलग काउंटर पर दी जाती है.
22 ट्रेनों का रूट बढ़ाने का ऐलान किया
इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 22 ट्रेनों का रूट बढ़ाने का ऐलान किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे ट्रेनों का रूट बढ़ाकर एक नया प्रयोग कर रहा है. इसके बाद उम्मीद है कि ऐसा होने से इन रूट पर सफर करने वाले लोगों को इससे फायदा होगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि गतिमान एक्सप्रेस को झांसी तक बढ़ा दिया गया है. इससे लोगों को सफर करने में सहूलियत होगी. पूरे रेलवे नेटवर्क में मेमू और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट को भी बढ़ाया गया है.